-
☰
No image found.
बिहार: पति की जान बचाने के लिए की किडनी डोनेट, ट्रांसप्लांट की तैयारी हुई शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: किशनगंज में पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, समर्पण और त्याग की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है।
विस्तार
बिहार: किशनगंज में पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, समर्पण और त्याग की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। प्रखंड क्षेत्र की 37 वर्षीय सविता देवी ने अपने बीमार पति पूर्व उपमुख्य पार्षद सह वर्तमान उपमुख्य पार्षद उर्मिला देवी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा को नया जीवन देने के लिए अपनी किडनी दान करने का निर्णयv लिया है। सविता का यह कदम न केवल पारिवारिक समर्पण का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सिंहा की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने के लिए किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी है। पति की बिगड़ती सेहत को देखते हुए सविता देवी ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। आवश्यक चिकित्सीय जांच और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चिकित्सकों ने प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह आपरेशन चंडीगढ़ के एक विशेषीकृत अस्पताल में किया जाएगा।स्वजनों के अनुसार, सविता का यह निर्णय पूरे परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। क्षेत्र के लोग भी उनके साहस, त्याग और पति के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में वर्णित सावित्री-सत्यवान की कथा पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। उसी प्रकार आधुनिक जीवन में ठाकुरगंज की नवविवाहिता सविता भी अपने पति कृष्ण को नया जीवन और दीर्घायु प्रदान करने के लिए अपनी किडनी दान कर रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज सामान्य जीवन की ओर लौट सकता हैं।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
