-
☰
No image found.
हरियाणा: एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, 11.910 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सिरसा अवतार सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: सिरसा अवतार सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को गश्त के दौरान रोड़ी क्षेत्र के बांदर पत्ती से काबू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र बलदेव सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान रोड़ी से गांव बांदर पत्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी ने बताया कि मामले की आगामी जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे
मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान
