Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने धार्मिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 10/06/2026 12:49:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/06/2026 12:49:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के पद अधिकारियों ने  धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष जावेद चौधरी के नेतृत्व में महानगर उपाध्यक्ष वासिब गौर महानगर महामंत्री मोबीन अहमद इदरीशी महानगर मंत्री तोसिफ महानगर के पूर्व मंत्री डॉ शोएब अंसारी शौकीन मालिक इरशाद अंसारी इन के नेतृत्व में सहारनपुर धार्मिक स्थलों पर 'स्वच्छता अभियान' चलाया गया और इसी कर्म में'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के पद अधिकारियों ने  धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष जावेद चौधरी के नेतृत्व में महानगर उपाध्यक्ष वासिब गौर महानगर महामंत्री मोबीन अहमद इदरीशी महानगर मंत्री तोसिफ महानगर के पूर्व मंत्री डॉ शोएब अंसारी शौकीन मालिक इरशाद अंसारी इन के नेतृत्व में सहारनपुर धार्मिक स्थलों पर 'स्वच्छता अभियान' चलाया गया और इसी कर्म में'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन किया है। इस सेवा पखवाड़े के तहत सहारनपुर में अल्पसंख्यक महानगर , मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की और अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण किया。इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन, जनकल्याण और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है। और वही भाजपा महानगर अध्यक्ष अल्प मोर्चा महानगर जावेद चौधरी ने आयोजित कार्यक्रमों की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों , दरगाहों और अन्य स्थलों) में झाड़ू लगाकर और परिसर की धुलाई कर साफ-सफाई की।जागरूकता: कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियानपर्यावरण संरक्षण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मोर्चे के सदस्यों और आम जनता ने मिलकर पौधे लगाए।मातृत्व का सम्मान: हर पौधे को अपनी माता के प्रति सम्मान या उनकी स्मृति के रूप में समर्पित किया गया।सेवा और जनकल्याण के 12 वर्षइन आयोजनों के माध्यम से भाजपा नेताओं ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यक समुदाय के विकास और सुरक्षा के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।इन कार्यक्रमों को केवल राजनीतिक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के रूप में आयोजित किया गया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ शोएब अंसारी ने कहना हमारी मोदी सरकार मुसलमानों के साथ में बिना  भेद भाव के काम करने का काम किया है इस में आयुष्मान कार्ड की योजना सरकारी आवास की योजना महीने में दो बार राशन मिलना इतनी इतनी अच्छी सुविधाए हमारी माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लागू किया गया है।