Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर कलेक्टर देवेंद्र कुमार का रियांबड़ी दौरा, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 10/06/2026 11:32:30 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/06/2026 11:32:30 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत ग्राम भंवाल से हुई, जहां कलेक्टर कुमार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कॉम्पोनेन्ट-सी के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में निर्मित फार्म पोंड (खेत तलाई) का निरीक्षण कर जल संरक्षण कार्यों की स्थिति जानी। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं आमजन को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला कलेक्टर कुमार ग्राम पादुखुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अध्ययन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। कुमार ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत निर्मित जल संग्रहण टांकों का निरीक्षण कर जल संरक्षण, पानी की आवक तथा संरचनाओं की उपयोगिता का मूल्यांकन भी किया। दौरे के अगले चरण में कलेक्टर देवेंद्र कुमार  ने ग्राम सथाना कला में वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रयास दीर्घकालिक रूप से सफल हो सकें। इसके बाद उन्होंने ग्राम टेहला में बिजली विभाग की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत चल रहे फीडर सेग्रिगेशन कार्य की समीक्षा करी, इस योजना के माध्यम से घरेलू एवं कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग विद्युत आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने के साथ किसानों को भी कृषि कार्यों के लिए सुचारु एवं ब्लॉकवार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन और कृषकों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिला कलेक्टर के दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी रियांबड़ी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई कराए जाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने धार्मिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश: अब साल में 4 सिलेंडरों तक ही अतिरिक्त सब्सिडी, बढ़ती LPG कीमतों का दिखा असर

उत्तर प्रदेश: दलित महिला ने पुलिस पर लापरवाही का लगाए आरोप, FIR न दर्ज होने से नाराजगी

उत्तर प्रदेश: शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, शिवाजी प्रतिमा स्थापना पर जताया आभार

उत्तर प्रदेश: नहर पाइपलाइन विवाद में सिंचाई विभाग की कार्रवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध


Featured News