Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पुजारी के घर-घर पहुंची तेजाजी महाराज की ध्वजा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 10/06/2026 11:24:53 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/06/2026 11:24:53 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर डॉ मुजफ्फर शेख़ नगर के प्रमुख श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर में 10 से 17 जून तक आयोजित होने वाले अष्टदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर डॉ मुजफ्फर शेख़ नगर के प्रमुख श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर में 10 से 17 जून तक आयोजित होने वाले अष्टदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर के पुजारी एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा नगर में घर-घर जाकर तेजाजी महाराज की पावन ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ निकली ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ध्वजा का स्वागत कर पूजन-अर्चन किया तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण स्वीकार किया। 

ध्वजा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की। ध्वजा यात्रा के माध्यम से पूरे नगर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का संचार हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई कराए जाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने धार्मिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश: अब साल में 4 सिलेंडरों तक ही अतिरिक्त सब्सिडी, बढ़ती LPG कीमतों का दिखा असर

उत्तर प्रदेश: दलित महिला ने पुलिस पर लापरवाही का लगाए आरोप, FIR न दर्ज होने से नाराजगी

उत्तर प्रदेश: शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, शिवाजी प्रतिमा स्थापना पर जताया आभार

उत्तर प्रदेश: नहर पाइपलाइन विवाद में सिंचाई विभाग की कार्रवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध


Featured News