Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सदाचार गोष्ठी हुआ आयोजित, नशा तस्करी व अपराध रोकथाम के लिए जनसहयोग पर दिए जोर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 03/07/2026 03:52:56 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 03/07/2026 03:52:56 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: कनीना जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशा तस्करी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से थाना सदर कनीना में सदाचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: कनीना जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशा तस्करी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से थाना सदर कनीना में सदाचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में थाना सदर कनीना एवं शहर कनीना क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों तथा मौजिज नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज और पुलिस के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पुलिस का सहयोग करने तथा क्षेत्र को अपराध एवं नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्वयं सहायता समूहों ने लगाए जलपान स्टॉल, महिलाओं को मिला स्वरोजगार

उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव 2026 ग्रीन चौपाल में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, 43 चयनित गांवों के समग्र विकास के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव सप्ताह: तीन ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, ग्रामीणों को बांटे गए पौधे

उत्तर प्रदेश: बंधक जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी, 13 किसानों पर FIR; खरीदार भी जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश: धोती-साड़ी योजना के तहत लाभार्थियों को वस्त्र वितरित, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी


Featured News