-
☰
हरियाणा: धर्मवीर सिंह तंवर 38 साल की सेवा के बाद रिटायर, पलवल में सम्मान के साथ विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भाषा एवं संस्कृत विभाग के पलवल स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में लीडर भजन पार्टी (एलबीपी) के पद पर कार्यरत धर्मवीर सिंह तंवर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।
विस्तार
हरियाणा: भाषा एवं संस्कृत विभाग के पलवल स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में लीडर भजन पार्टी (एलबीपी) के पद पर कार्यरत धर्मवीर सिंह तंवर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय में उनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विजेंद्र कुमार एवं अधीक्षक राजवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। समारोह के दौरान डीपीआरओ विजेंद्र कुमार व समस्त कर्मचारियों की ओर से धर्मवीर सिंह तंवर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। धर्मवीर सिंह तंवर ने 1 अगस्त 1988 को तहसील पलवल (तत्कालीन जिला फरीदाबाद) में एलबीपी के पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने फरीदाबाद, पानीपत और पलवल सहित विभिन्न स्थानों पर विभाग को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। लगभग 38 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद वे आज पलवल से सेवानिवृत्त हो गए।
इस मौके पर कार्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आईटीआई प्रशिक्षु दीपक को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
मध्य प्रदेश: दतिया में दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
उत्तर प्रदेश: बखिरा में विवादित जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित परिवार के सवाल
उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद