Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भगुवापूरा में गौ सेवकों का ‘दाना-पानी अभियान’, पक्षियों व गौवंश की सेवा का संकल्प

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , Date: 31/03/2026 01:23:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shyam Singh Rana ,
  • Date:
  • 31/03/2026 01:23:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भगुवापूरा तथा रामपुरा खुर्द के आसपास सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति द्वारा लगातार बेसहारा, बेजुबान गौ वंश की सेवा की जा रही है और इस समय गर्मी का मौसम परवान चढ़ने को है

विस्तार

मध्य प्रदेश:  जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भगुवापूरा तथा रामपुरा खुर्द के आसपास सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति द्वारा लगातार बेसहारा, बेजुबान गौ वंश की सेवा की जा रही है और इस समय गर्मी का मौसम परवान चढ़ने को है जिससे पक्षियों को अपना जीवन यापन करने के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा इस बात को ध्यान में रखते हुए गौ सेवकों ने दाना पानी अभियान की शुरुआत की।  दाना पानी अभियान के तहत रविवार के दिन गौ सेवकों द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर से चकोरों को इकट्ठा किया गया उसके बाद सोमवार को सुबह गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा पेड़ों पर विभिन्न जगह-जगह चकोरों में दाना तथा पानी भरकर टांगा गया


 ताकि पक्षियों को अपने भोजन के लिए ज्यादा कठिनाई का सामना न करना पड़े और समिति के सदस्यों ने बीड़ा उठाया है कि बेसहारा, बेजुबान जीवों की मदद करते रहेंगे और साथ ही गौ सेवा का कार्य निरंतर जारी बनाए रखेंगे। इस शुभ अवसर पर शिवराज सिंह, सौरभ सोलंकी,  पुनीत पटेल, नरेंद्र प्रजापति, प्रदीप राजपूत, महेश राजपूत, शिवम विश्वकर्मा, मयंक राजपूत, कृष्णा कुशवाहा, हरिमोहन, विवेक बघेल, टप्पू खान, सत्यम ओम ,हिमांशु ,कुणाल वाल्मीक, मनीराम, आदि लोग उपस्थित रहे।