Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिर्ज़ापुर में लॉकअप बर्बरता का आरोप: कोतवाली कटरा में हंगामा, पुलिस पर गंभीर सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 31/03/2026 01:22:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 31/03/2026 01:22:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह पर लॉकअप में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।  क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि रविवार (29 मार्च 2026) की रात बेलतर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान अंकित यादव और कोतवाल के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस का दावा है कि कुछ युवक नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे और टोकने पर अभद्रता की गई। इसके बाद पुलिस ने अंकित यादव को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया और उनकी गाड़ी सीज कर दी।
पीड़ित का आरोप—‘लॉकअप में बरसी लाठियाँ’ अंकित यादव का आरोप है कि उन्हें थाने ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया, जहां कोतवाल ने उन पर लाठियाँ बरसाईं। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। जमानत मिलने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें चोटों को दिखाया गया है यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क से थाने तक विरोध घटना के विरोध में स्थानीय नेता अमिताभ पांडेय समर्थकों के साथ देर रात कटरा कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं छात्रसंघ ने भी जांच कर तत्काल कोतवाल को हटाने की मांग उठाई है।
 मानवाधिकार बनाम पुलिस कार्रवाई अंकित यादव ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और न्यायालय की अवमानना बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने कानून को ताक पर रखकर उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया।  जनता में उबाल, ‘इकबाल’ पर सवाल
इस घटना के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। लोग पूछ रहे हैं—क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ेंगे?