Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mangi Lal , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/06/2026 04:44:28 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mangi Lal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/06/2026 04:44:28 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भृगुवंशी ब्राह्मण महासभा एवं राजस्थान भृगुवंशी ब्राह्मण राजसेवक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विस्तार

हरियाणा: भृगुवंशी ब्राह्मण महासभा एवं राजस्थान भृगुवंशी ब्राह्मण राजसेवक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 417 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को पताका पहनाकर, मेडल, भृगु जी महाराज की प्रतिमा, मोमेंटो एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राएँ उत्साहित एवं प्रेरित नजर आए और उन्होंने समाज के सामने आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में संत श्री कृपाराम जी महाराज एवं संत श्री नारायण गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही के. के. बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजन में श्री नटवरलाल भार्गव, श्री श्यामजी बेरू, श्री नरसिंह जी तिवरी, गंगाराम जी, प्रेमचंद जी, प्रवीण जी, नरेंद्र जी (जोधपुर), सुरेश जी बिराई, श्याम जी बगड़ी, सुरेश जी बाला सती सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं भामाशाहों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लगभग 1000 समाजजनों, अभिभावकों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही, जिन्होंने दूर-दराज़ क्षेत्रों से आकर समारोह की शोभा बढ़ाई। उपस्थित जनसमूह ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति एवं भामाशाहों के सहयोग की सराहना करते हुए शिक्षाविद मांगीलाल जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।