-
☰
No image found.
झारखण्ड: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का हुआ निधन, प्रदेश में शोक की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और आज इलाज के क्रम में पल्स अस्पताल रांची में सुबह 9:05 मिनट, शुभ तिथि एकादशी कोअंतिम सांस लिए।
विस्तार
झारखण्ड: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और आज इलाज के क्रम में पल्स अस्पताल रांची में सुबह 9:05 मिनट, शुभ तिथि एकादशी कोअंतिम सांस लिए। अपने पीछे ये अपना ईमानदार और जनसेवा की छवि सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इनका राजनीतिक जीवन रामगढ़ के महाराजा के भाई बसंत नारायण सिंह के साथ शुभारंभ हुआ था। सन 1985 में गोमिया विधानसभा क्षेत्र से भरपूर बहुमत के साथ निर्वाचित हुए, फिर 1990, 2000 , 2009 की विधानसभा चुनाव में विजय रहे। संयुक्त बिहार और झारखंड में भी परिवहन और पर्यटन मंत्री रहते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहन किए,। बिहार और झारखंड में ईमानदार, निर्भीक और सत्य बोलने वाले बेहद हिम्मती और साहसी नेता थे। श्री सिंह बेहद बोल्ड पर्सनालिटी और प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।बड़े-बड़े अधिकारियों कि इनके आगे हिम्मत भी जवाब दे जाती थी, क्योंकि इनकी छवि साफ सुथरी और ईमानदारी की थी। आज दोपहर 1:30 में विधानसभा रांची में राजकीय सम्मान के बाद गोला, पेटरवार, तेनुघाट होसिर गोमिया के बाद शाम 6:00 बजे संतोषी मंदिर साडम मैदान में इनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज पूरा आवाम शोक में डूबा हुआ है और इनकी आत्मा की शांति और श्री हरि के चरणों में स्थान के लिए ईश्वर से लोग प्रार्थना कर रहे हैं। माधव बाबू बेहद आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृत्ति की व्यक्ति थे।
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: चौपला पुल बंद होते ही बरेली का ट्रैफिक सिस्टम हुआ बेहाल, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा जाम
राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल
उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला रेतकर की हत्या, बाथरूम में मिला लहूलुहान शव
राजस्थान: 20 मई को थमेगा दवा कारोबार, केमिस्ट्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
