Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: विधायक ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, बच्ची के इलाज हेतु ₹6.15 लाख की सहायता करी मंजूर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 13/05/2026 04:47:44 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/05/2026 04:47:44 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनाली में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विस्तार

हरियाणा: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनाली में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत ग्राम डिगरोता निवासी सतवीर की पौत्री उरवि के कान के उपचार हेतु ₹6,15,000 (छह लाख पंद्रह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सरकार बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे का उपचार प्रभावित न हो।


इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सतनाली ब्लॉक के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में नियमित रूप से पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करती हैं। जांच के दौरान जन्मजात बीमारियों, शारीरिक विकृतियों, सुनने एवं देखने संबंधी समस्याओं सहित अन्य गंभीर रोगों की पहचान की जाती है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के उपचार का स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लगभग 30 बीमारियों का संपूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। आरबीएसके सतनाली टीम के प्रभारी डॉ. गौतम यादव ने बताया कि सतनाली ब्लॉक में इस योजना के माध्यम से अनेक बच्चों का उपचार सफलतापूर्वक करवाया जा चुका है तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के माध्यम में निशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर संस्था इंचार्ज डा मनीष यादव , डा गौतम यादव , फार्मेसी इंचार्ज जोगिंदर सिंह के साथ  विजय शेखावत लोहारू , ठाकुर विक्रम सिंह, एडवोकेट सुंदर गोठवाल ,सरपंच बीर सिंह नगला, ओमप्रकाश जी , सवाई सिंह , बीर सिंह , अरविंद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।