-
☰
No image found.
राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चौहटन के घोनिया गांव में बिजली के पंखे की चपेट में आई बालिका का सिर हुआ लहूलुहान।
विस्तार
राजस्थान: चौहटन के घोनिया गांव में बिजली के पंखे की चपेट में आई बालिका का सिर हुआ लहूलुहान। घर में बच्चों के साथ खेलते हुए अनाज के कट्टों के ऊपर चढ़ने पर पंखे से टकराया सिर। चलते हुए पंखे की पंखुड़ियों चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका के सिर पर लगे गंभीर घाव। गांव के ही अनोपसिंह की मदद से गंभीर घायल अवस्था में बालिका को चौहटन अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने तत्परता के साथ शुरू किया उपचार, सिर में लगाए टांके, इससे पहले डॉ. अशोक पंवार ने तत्काल पहुंचकर शुरू की इलाज की तैयारी वहीं जरूरत के अनुसार 108 एम्बुलेंस को भी रखा अलर्ट पर इस दौरान खेतसिंह घोनिया, बीरबल ढाका, सहित कई जनों ने अस्पताल पहुंच कर बढ़ाया परिजनों का हौंसला। उन्होंने बताया कि जसु कंवर (6) पुत्री बालसिंह को अपने घर में खेलने के दौरान पंखे से लगी गंभीर चोटे। चौहटन के घोनियां गांव की सरहद में अपने घर में खेल रही बालिका आई पंखे की चपेट में, सिर हुआ लहूलुहान।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
