-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस ने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, 20 जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है पुलिस के अनुसार, ग्राम खमरिया आजमपुर निवासी सियाराम (75) का अपने भाई त्रिमोहन से ज़मीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते 12 मई को जाम चौराहे पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सियाराम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। त्रिमोहन की तहरीर पर थाना मीरगंज में धारा 109, 352 बीएनएस और 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मीरगंज पुलिस टीम ने मंडी ग्राम जाम रोड से आरोपी सियाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, 20 जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में सियाराम ने ज़मीनी विवाद के कारण फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर, उपनिरीक्षक इश्कलाल और हेड कांस्टेबल आसिम हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
