-
☰
No image found.
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में थाना कल्याणपुर क्षेत्र में रनिया देशीपुरा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर हमला कर फायरिंग व युवती का अपहरण करने का प्रयास करने में मामले में दिए गए।
विस्तार
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में थाना कल्याणपुर क्षेत्र में रनिया देशीपुरा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर हमला कर फायरिंग व युवती का अपहरण करने का प्रयास करने में मामले में दिए गए। दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरविजन में भंवरसिंह निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरोह को फिरौती देकर उक्त घटना कारित करवाने के मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन स्काॅर्पियो बरामद कर अभियुक्त चेलाराम उर्फ सिकीया व तीन अन्य बापर्दा मुलजिमों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घटना विवरण ज्ञात रहे कि दिनांक 03.04.2026 को प्रार्थी श्री नारायणराम निवासी रनिया देशीपुरा ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 01.04.2026 को सांय उसके घर के बाहर दो काले रंग की बिना नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ियां आकर रुकी। उक्त गाड़ियों में सवार 10-12 नकाबपोश व्यक्तियों ने हाथों में पिस्टल से फायर करते हुए लाठियां लेकर प्रार्थी के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया तथा हमला करते हुए उसकी पुत्री का अपहरण करने का प्रयास किया। किन्तु उस समय घर पर अधिक लोग मौजूद होने के कारण आरोपीगण मौके से फरार हो गए। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी शुरू की गई। पुलिस कार्यवाही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान इकाई एवं एमओबी दल की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारम्भिक जांच में कुल सात नकाबपोश अभियुक्त दो बिना नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ियों से उतरकर अपने हाथों में पिस्टल, लाठियां, पाइप आदि लेकर प्रार्थी के घर में प्रवेश कर हमला करना सामने आया। घटना के दौरान प्रार्थी के घर पर अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति होने के कारण सभी आरोपी मौके से भागकर पुनः वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। प्रकरण में अभियुक्तों की पहचान हेतु घटनास्थल पर मिले साक्ष्य एवं परम्परागत पुलिसिंग के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर गहन विश्लेषण किया गया। अनुसंधान के दौरान घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की पहचान कर उनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सतत कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन स्काॅर्पियो को बरामद कर प्रकरण में वांछित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। घटना का कारण प्रकरण में मुख्य षड्यंत्रकारी अभियुक्त दिनेश पटेल है, जो घटना से पूर्व प्रार्थी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा थाना कल्याणपुर पर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिस पर युवती ने अपने माता-पिता के साथ वापस जाने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद पुलिस द्वारा युवती को विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती के वापस अपने परिवार के पास लौटने से आहत होकर अभियुक्त दिनेश पटेल ने उसे जबरन विवाह के लिए विवश करने की नीयत से अपहरण की साजिश रची। इसी योजना के तहत उसने सेना से भगोड़े नरपतसिंह से संपर्क कर युवती के अपहरण के लिए मोटी रकम देने का लालच दिया। इस पर नरपतसिंह ने अपनी गैंग के सदस्यों को रुपये का प्रलोभन देकर योजना बनाकर वारदात में शामिल किया। षड्यंत्र के तहत गैंग सदस्य वीरेन्द्रसिंह द्वारा जोधपुर से एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लिया गया, जबकि दूसरा स्कॉर्पियो वाहन सुरेन्द्रसिंह सोढ़ा का था, जिसे भी वारदात में उपयोग हेतु शामिल किया गया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों वाहनों की नम्बर प्लेटें हटा दी गईं। इसके बाद सभी आरोपी योजनाबद्ध तरीके से दोनों वाहनों में सवार होकर प्रार्थी के घर पहुंचे तथा हथियारों से लैस होकर हमला करते हुए युवती के अपहरण का प्रयास किया। घटना के दौरान प्रार्थी के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच अभियुक्त नरपतसिंह ने पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास किया, किन्तु फायर मिस हो गया तथा पिस्टल की मैगजीन घटनास्थल पर गिर गई। स्थिति बिगड़ती देख तथा अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने एवं पकड़े जाने के भय से सभी आरोपी तत्काल मौके से भागकर अपने-अपने वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस की गिरफ्तारी के भय से अलग-अलग स्थानों पर छिपकर फरारी काटते रहे। इसके बावजूद गठित पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं सतत् पीछा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शेष वांछित आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार मुलजिम: 01.चेलाराम उर्फ सिकीया पुत्र चन्द्राराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी चारणों का बाड़ा, थाना समदड़ी, जिला बालोतरा, 02.अन्य गिरफ्तारसुदा तीन अभियुक्तगण जो बापर्दा रखे गए है। अभियुक्तगण के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
