-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कानड़ के विकास में एक और बड़ा कदम: गौसेवा और जन-सुविधा कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कानड़ द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परिषद द्वारा विकास कार्यों की सौगात देते हुए वार्ड क्रमांक 15 अयोध्याबस्ती गोशाला के पास नवीन टिन शेड निर्माण कार्य की लागत राशि 10.80 लाख ए
विस्तार
मध्य प्रदेश: कानड़ द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परिषद द्वारा विकास कार्यों की सौगात देते हुए वार्ड क्रमांक 15 अयोध्याबस्ती गोशाला के पास नवीन टिन शेड निर्माण कार्य की लागत राशि 10.80 लाख एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु वार्ड क्रमांक 01 मालवीय मोहल्ला में टिन शेड निर्माण कार्य की लागत राशि 7.23 लाख का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। गौसेवा को बल: गौशाला में बनने वाले नए शेड से बेसहारा और बीमार गोवंश को बेहतर आश्रय, धूप और बारिश से सुरक्षा मिलेगी। सार्वजनिक सुविधाओं में विस्तार: विभिन्न वार्डों/स्थानों पर बनने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम शेड से आम नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। यह निर्माण कार्य नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और कानड़ को अधिक सुविधायुक्त बनाएगा। इस गरिमामय अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबुलाल जी बिजापारी ,मंडल अध्यक्ष अंतर सिंह दोलतपुर पार्षद ओमप्रकाश जी पालीवाल ,पार्षद रमेश जी सूर्यवंशी पार्षद दरबार सिंह जी आर्य पार्षद प्रतिनिधि बनेसिंह सिंह चोहान मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवसिंह चोहान , कन्हेयालाल जी परमार ठेकेदार मनीष शर्मा एवं निकाय कर्मचारी अशोक कुमार पाठक, तुफान सिंह सोंधिया ,इंजि. अंकित शर्मा ,बालकृष्ण पाटीदार,शुभम भारती ,राजेश परमार ,बलवंत तेजनकर , गोवर्धन परमार, प्रकाश संगोई,जाफर खा ,मुकाब हुसैन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
