Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रक्तदान शिविर, 67 यूनिट रक्त संग्रह, डॉक्टरों ने भी किया रक्तदान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/07/2026 02:53:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/07/2026 02:53:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में जीवन धारा अभियान रक्तदान, जीवनदान के तहत विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में जीवन धारा अभियान रक्तदान, जीवनदान के तहत विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत और नगर पालिका विभाग के अधिकारियों-कर्मचारिय के साथ समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया। 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया, लेकिन स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पाए जाने पर 67 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. चौहान ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार ,जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों का सहयोग रहा। 

शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जीएस चौहान सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नीतेश शाह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए एक डीप फ्रीजर भेंट किया। इसे अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा गहलोत ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और रक्तदाताओं का आभार माना।
 


Featured News