-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन, छात्रों की प्रस्तुति से गूंजा देशभक्ति का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ राष्ट्रभक्ति के सुरों से गुंजायमान हो उठा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर झाबुआ राष्ट्रभक्ति के सुरों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में केशव विद्यापीठ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की सुमधुर एवं अनुशासित प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में देशभक्ति एवं प्रदेश गौरव की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनसे हाथ मिलाया तथा उनका परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय संवाद से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्रीय एकता एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, संयुक्त कलेक्टर श्री विजय कुमार मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बड़ोले, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर से CM ने बढ़े मानदेय का किया शुभारंभ, कन्नौज में भव्य कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान: बाइक चोर नाबालिग गैंग का भंडाफोड़, 15 मोटरसाइकिल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: भरोसे का हुआ कत्ल, बेटे ने संपत्ति के लालच में 65 वर्षीय महिला की हत्या
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
