-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा रुझान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश शासन की छात्र हितैषी योजनाओं के अंतर्गत आज गुरुवार को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पोरसा में स्कूल चले हम अभियान के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश शासन की छात्र हितैषी योजनाओं के अंतर्गत आज गुरुवार को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पोरसा में स्कूल चले हम अभियान के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि शासन की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी शैलेंद्र सिंह तोमर ने की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा छात्राओं को साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर बी ए सी ब्रजराज सिंह तोमर चौधरी सहित विद्यालय का समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने शासन एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। साइकिल वितरण से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्राओं ने इसे अपनी शिक्षा यात्रा को और अधिक सुगम बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
मध्य प्रदेश: दमोह में लाखों की सनसनीखेज चोरी, दंपति पर हमला कर बदमाशों ने घर खंगाला
उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: रसोइयों ने दिखाया पाक-कला का हुनर, बच्चों के पोषण का दिया संदेश
