-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नगर ग्वालियर रोड स्थित फिल्टर प्लांट के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विशेष शिविर, साप्ताहिक अभियान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नगर ग्वालियर रोड स्थित फिल्टर प्लांट के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विशेष शिविर, साप्ताहिक अभियान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवड़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम लखन गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजेश दांतरे, नगर पालिका प्रतिनिधि रामस्वरूप मंडेलिया, सुजान सिंह रावत, अखिलेश मुदगिल, राकेश मुदगिल, राकेश खटीक, जीएस यादव, प्रतिपाल यादव, कमलेश खटीक, सोनू गुप्ता, दुर्गेश बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षदगण चप्पू पठान, रवि चौरसिया, शोभाराम कुशवाहा, हरनारायण सेन, संतोष खटीक, हरकिशन कुशवाहा सहित सभी पार्षदों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और आयोजन को कवर किया। इस अवसर पर तहसीलदार दीपक यादव, पवन पाठक सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई और लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। नगर पालिका, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें सभी अतिथियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
