-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कट्टा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ दतिया नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय चानना के मार्गदर्शन में इंदरगढ़ टी आई गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ दतिया नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय चानना के मार्गदर्शन में इंदरगढ़ टी आई गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इंदरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र अखिलेश शर्मा कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी बरका थाना पंडोखर को कामद रोड स्थित पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदरगढ़ टी आई गौरव शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: चौपला पुल बंद होते ही बरेली का ट्रैफिक सिस्टम हुआ बेहाल, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा जाम
राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल
उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला रेतकर की हत्या, बाथरूम में मिला लहूलुहान शव
राजस्थान: 20 मई को थमेगा दवा कारोबार, केमिस्ट्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
