Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, अक्टूबर में होगा प्रांतीय अधिवेशन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 04:49:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 04:49:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया में 24 मई को श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दतिया जिला इकाई की बैठक का आयोजन उनाव रोड दतिया में स्थित होटल प्राक्षी में समान  हुआ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया में 24 मई को श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दतिया जिला इकाई की बैठक का आयोजन उनाव रोड दतिया में स्थित होटल प्राक्षी में समान  हुआ। इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक मनोज गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी ने प्रांताध्यक्ष की स्वीकृति उपरांत दतिया में आयोजित होने बाले प्रांतीय अधिवेशन की रुप रेखा तय करने सहित पत्रकार साथियों के साथ संगठन हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की ।

पत्रकारों के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर हुई चर्चा

पिछले दिनों दतिया में बरिष्ठ पत्रकार साथी एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र के जिला व्यूरो प्रमुख श्री गणेश दत्त साबला जी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में पत्रकार साथियों के हक एवं सम्मान के लिए के सदैव तैयार रहने बाले तथा पूरी ताकत से पत्रकार हितों की मांगों को पूरा करवाने के द्रण संकल्पित हमारे बरिष्ठ नेतृत्व सम्माननीय प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया दद्दाजी के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दतिया को जो ज्ञापन दिया गया था उसका भरपूर असर हुआ और सभी दोषियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर भविष्य में गलती न करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, महासचिव अखिलेश दांतरे, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी सचिव चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव,आनंद वूटौलिया, राममिलन यादव, राहुल शर्मा, दिनेश रजक,रोहित गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा,नोमेड्य उपाध्याय, धीरज कुचिया,भाण्डेर  बिपुल शर्मा ,अमित राजावत, राहुल त्रिपाठी ,नरेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव , रुपेश सैन ,बिकास सैन,अमर राव दिनकर, कमलेश शाहू,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पण्डा, अशोक कुमार दुबे,शायर अली,सुरेश बघेल,रविदीप लिटौरिया,अनवर खान,पंकज मोर,दिनेश कुशवाह, सुनील सिंह,सनत प्रोहित,बसंत त्रिपाठी, दिनेश रजक,सफीक काजी, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, अशोक शाहू आदी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Featured News