-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के चार देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं,
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के चार देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर और एसडीओपी रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान प्रत्येक आरोपी के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों के पास हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अंबाह थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए थे तथा उनका उपयोग किस वारदात में किया जाना था।
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
