Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , Date: 02/03/2026 01:49:10 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shyam Singh Rana ,
  • Date:
  • 02/03/2026 01:49:10 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दिनांक 28-02-2026 को शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में भारतीय ज्ञान परम्परा के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l  कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ

विस्तार

मध्य प्रदेश: दिनांक 28-02-2026 को शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में भारतीय ज्ञान परम्परा के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l  कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय गोस्वामी ने किया, प्राचार्य  ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता l विज्ञान से गलत धारणाओं और अंधविश्वास का विनाश होता है l देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है, विज्ञान के द्वारा ही हम समाज में लोगों का जीवन स्तर सुधार सकते हैं l कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक श्री कमलेश लोधी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें यह सन्देश देता है कि हमें वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए l अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहकर तर्क और प्रमाण के आधार पर निर्णय लेने चाहिए, विज्ञान हमें प्रश्न पूँछना, जिज्ञासु बनना और नयी खोज की प्रेरणा देता है l हमें अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें विज्ञान और तकनीक के  क्षेत्र आगे बढ़ना होगा और नयी पीढ़ी को शोध, नवाचार और तकनीकी विकास की ओर   प्रेरित करना होगा l 

सांदीपनि विद्यालय की शिक्षिका  मनोरमा राजे  ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है l इस दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने रमन  प्रभाव की खोज की थी, उनकी इस महान खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की, आज हमारा देश अंतरिक्ष अनुसंधान, चिकित्सा, सूचना प्रोद्योगिकी और कृषि विज्ञान में निरन्तर प्रगति कर रहा है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशनों के माध्यम से विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया l श्री टेकचंद भारद्वाज ने कहा कि आइये हम सब मिलकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और अपने राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं lकार्यक्रम में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  l मंच का संचालन कार्यक्रम सयोंजक डॉ सरिता सिंह ने किया और आभार श्री टेकचंद भारद्वाज ने किया।  कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र सिहारे , कमलेश लोधी श्री गिरवर प्रजापति,    ,दुष्यंत कर्ण, उत्तमसिह बघेल, नीरज कर्ण समस्त स्टाफ एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे l