-
☰
मध्य प्रदेश: थांदला में नए एसडीएम भास्कर गाचले ने संभाला पदभार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले ने आज थांदला एसडीएम के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन एसडीएम महेश मंडलोई ने नवागंतुक एसडीएम भास्कर गाचले को प्रभार सौंप कर समस्त अधिकारियों,क
विस्तार
मध्य प्रदेश: अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले ने आज थांदला एसडीएम के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन एसडीएम महेश मंडलोई ने नवागंतुक एसडीएम भास्कर गाचले को प्रभार सौंप कर समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों से परिचय करवाया। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत, सम्मान किया पदभार ग्रहण कर श्री गाचले ने अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेनो कक्ष,नाजिर शाखा का निरीक्षण उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि राजस्व के कार्य प्राथमिकता से निपटाए तथा नगर व क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात स्थानीय तहसील कार्यालय थांदला पर समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक आहुत की बैठक में तहसीलदार शुकदेव डावर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद देवेंद्र बरडिया, खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, थाना प्रभारी अशोक कनेश, मंडी सचिव जेएस सोलंकी, नगर परिषद सहायक लेखापाल यशदीप अरोरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
कर दिशा निर्देश दिए।