Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’ में बड़ी सफलता: 152 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 25/02/2026 04:03:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 25/02/2026 04:03:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  Vo1_नरसिंहपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया था।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  Vo1_नरसिंहपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया था। |तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में खाली कैरेट रखे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब पुलिस ने सघन तलाशी ली, तो इन कैरेट्स के नीचे बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।  पुलिस ने इस कार्यवाही में कुल 152 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा पिकअप वाहन (नंबर CG 06 M 0931) भी जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

 पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान रोहित सिंह निवम के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला है कि यह गांजा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से झांसी, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। |एसपी डॉ. अभिषेक मीणा के निर्देशन में टीम गठित कर NH-44 पर नाकेबंदी की गई। तलाशी के दौरान 152 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ऋषिकेश मीणा पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर नरसिंहपुर पुलिस की इस मुस्तैदी ने न केवल एक बड़ी खेप को पकड़ा है, बल्कि नशे के उस नेटवर्क पर भी चोट की है जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था। फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।


Featured News