-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: साहित्य की दुनिया के महान कवि कबीर दास की जयंती पर श्री नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा एम आर गार्डन अटेर रोड पोरसा में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: साहित्य की दुनिया के महान कवि कबीर दास की जयंती पर श्री नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा एम आर गार्डन अटेर रोड पोरसा में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आँचलिक एवं दूर दूर से पधारे कवियों ने अपना कविता पाठ किया तथा संत कबीर दास जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये जिसमें राजीव पाठक इटावा, डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह, बीरेंद्र फौजी अलबेला, महेन्द्र सिंह चौहान अबोध, राजेश सिंह तोमर दोषी, रामरुप सिंह तोमर नेताजी, हरिओम गुप्ता,रामाधार सिंह तोमर आदि ने कविता पाठ किया इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता श्री महेन्द्र सिंह चौहान ने की तथा श्री हाकिम सिंह तोमर विसिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस काव्य गोष्ठी का संचालन हरिओम गुप्ता जी द्वारा किया गया तथा अवधेश सिंह तोमर, गोविन्द सिंह तोमर, शिवनाथ सिंह तोमर के आलावा अन्य श्रोताओं ने कविता का आनंद लिया एवं तालियां बजाकर कवियों का उत्साह वर्धन किया।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
