Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ख्वाजा की चौखट पर पहुंचे कांग्रेस नेता, सूफियाना कलाम सुन भाव-विभोर हुए रंधावा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Tauseef , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 02:18:01 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Tauseef ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 02:18:01 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंगलवार को कई कांग्रेस नेताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पहुंचे। दरगाह पहुंचने पर खादिमों ने उनका स्वागत किया और दरगाह की जियारत कराई।

विस्तार

राजस्थान: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंगलवार को कई कांग्रेस नेताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पहुंचे। दरगाह पहुंचने पर खादिमों ने उनका स्वागत किया और दरगाह की जियारत कराई। कांग्रेस नेताओं ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश कर प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह परिसर में जायरीन की भीड़ मौजूद रही।

दरगाह में मौजूद शाही कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए, जिसे सुनकर सुखजिंदर रंधावा और टीकाराम जूली सहित सभी नेता भाव-विभोर हो गए। कव्वाली की महफिल में ख्वाजा साहब की शान में पेश किए गए कलामों ने सभी का दिल जीत लिया और पूरा माहौल रूहानियत से भर गया। इस मौके पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और दरगाह से जुड़े खादिम भी मौजूद रहे।


Featured News