-
☰
No image found.
राजस्थान: जिला कलेक्टर का शहर निरीक्षण, सफाई व सार्वजनिक सुविधाएं सुधारने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा के साथ कोटपूतली शहर का भ्रमण कर नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, सड़क, नालों एवं सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा के साथ कोटपूतली शहर का भ्रमण कर नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, सड़क, नालों एवं सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की समय पर सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बरसात से पूर्व सभी नालों की साफ-सफाई प्राथमिकता से पूर्ण की जाए। साथ ही शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइट्स एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर में ठेले एवं रेडियों की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं, जिससे व्यापारियों एवं नागरिकों दोनों को सुविधा मिल सके। जिला कलेक्टर ने शहर के राठौड़ एवं नगर पालिका सहित विभिन्न पार्कों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के लिए प्लेइंग जोन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक वॉल पेंटिंग्स एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पार्कों को आमजन विशेषकर बच्चों एवं युवाओं के लिए बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने खड़खड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में गति लाते हुए गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने एलबीएस कॉलेज के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान रनिंग ट्रैक, लांग जम्प, हाई बीम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने इंडोर हॉल का निरीक्षण करते हुए खेल उपकरण उपलब्ध करवाने तथा कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर खेल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि शहर में स्वच्छता, यातायात, खेल एवं सार्वजनिक सुविधाओं के समुचित विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद सचिव अभिषेक सैनी, एक्सईएन कृष्ण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: चौपला पुल बंद होते ही बरेली का ट्रैफिक सिस्टम हुआ बेहाल, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा जाम
राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल
उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला रेतकर की हत्या, बाथरूम में मिला लहूलुहान शव
राजस्थान: 20 मई को थमेगा दवा कारोबार, केमिस्ट्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
