Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर व प्रोटीन कैफे का भव्य शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/03/2026 05:37:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/03/2026 05:37:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: इस अवसर पर डॉ. कविश शर्मा (DM नेफ्रोलॉजी) की उपस्थिति में श्री श्याम डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया। डायलिसिस सेंटर शुरू होने से अब क्षेत्र के किडनी मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक उपचार सु

विस्तार

राजस्थान: इस अवसर पर डॉ. कविश शर्मा (DM नेफ्रोलॉजी) की उपस्थिति में श्री श्याम डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया। डायलिसिस सेंटर शुरू होने से अब क्षेत्र के किडनी मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक उपचार सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही अस्पताल परिसर में शुरू किए गए न्यू प्रोटीन कैफे का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराना है। कैफे में स्वास्थ्यवर्धक एवं प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे लोगों में हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा मिलेगा। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. मनोज गुप्ता जी ने बताया कि श्री श्याम हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।  अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।