Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 05/05/2026 12:01:52 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/05/2026 12:01:52 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (1) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति (भूमि एवं होटल) को फ्रीज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री

विस्तार

राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (1) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति (भूमि एवं होटल) को फ्रीज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप  के सुपरविजन में थाना सर्किल के रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल पिता मोती लाल जाति अहीर निवासी चकतिया पुलिस थाना मंगलवाड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त,

 नीमच (मध्यप्रदेश) तथा  पुलिस थाना वाघोली जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र) के दर्ज होने से जांच की जाकर रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (भुमि/होटल) आराजीयात पटवार हल्का नंगावली में खाता नंबर 996,459,178 ,1141   को फ्रीजींग हेतु COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल अहीर की कुल 1.2081 हैक्टर जमीन व होटल को फ्रीजींग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व होटल को फ्रीज किया गया। उक्त आराजियात की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये है। पुलिस  टीम- थानाधिकारी भगवान लाल, एएसआई भैरूलाल,कानि. राकेश कुमार, टंवरसिंह, गजेन्द्र रोशन ,गजेन्द्र कुमार  प्रेमाराम ,चन्द्रशेखर मौजूद रहे।