-
☰
No image found.
UP Crime News: सरेराह वकील की गोली मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कतवारूपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह आज सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और दिनदहाड़े गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक से पहुंचे थे। एक आरोपी बाइक से उतरा और वकील के करीब जाकर गोली चला दी, जबकि दूसरा आरोपी बाइक पर ही उसका इंतजार करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक राजीव सिंह वर्तमान में थाना विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव के सरपंच भी थे। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पहले से मौके पर घात लगाकर बैठा था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं वकीलों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Delhi Crime: ग्रेटर कैलाश में हिट एंड रन के केस में आरोपी हुए गिरफ्तार, बाइक सवार की गई जान
UP Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Delhi Crime News: दिल्ली में 6 आरोपी गिरफ्तार, मशहूर ब्रांड के नाम पर बेचते थे नकली दवा
Delhi News: लक्ष्मी नगर में बेटे ने पिता से लूटे 10 लाख, 121 कैमरों की मदद से पुलिस ने खंगाला आरोपी
