Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , Date: 05/03/2026 03:35:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sunil Kapoor ,
  • Date:
  • 05/03/2026 03:35:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कल दिनांक 4 मार्च 2026 दिन बुधवार सुबह 9:00 बजे 84 घंटा मंदिर दीवान का बाजार से एक विशाल शोभा यात्रा होली की निकाली गई  शोभा यात्रा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह एडीएम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कल दिनांक 4 मार्च 2026 दिन बुधवार सुबह 9:00 बजे 84 घंटा मंदिर दीवान का बाजार से एक विशाल शोभा यात्रा होली की निकाली गई  शोभा यात्रा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह एडीएम सिटी ज्योति सिंह एवं सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने  नारियल फोड़ कर किया जिसमें बैंड बाजा ढोल घोड़े 8 झांकियां टेसू के फूलों के रंग गुलाल के रंग और फूलों की होली खेली गई इस बार की होली में नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी माननीय लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुमार रणविजय सिंह जी माननीय एडीएम सिटी सुश्री ज्योति सिंह जी नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार पांडे जी सीओ कोतवाली श्रीमती सुनीता दहिया जी। 

अपर नगर आयुक्त श्री अजीत कुमार सिंह जी एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न संगठनों के मुस्लिम समाज के एवं अन्य समाज के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे यह शोभा यात्रा लगभग 1:00 बजे वापस 84 घंटा पर समाप्त हुई  मुरादाबाद महानगर के सभी प्रतिष्ठित व्यापारी भाइयों को और नागरिक गणों को शोभायात्रा में आमंत्रित किया गया  इसमें सभी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करी और एक नई मिसाल कायम की  अरविंद अग्रवाल जॉनी अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री  सुप्रीत खन्ना विपिन गुप्ता संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुस्लिम समाज के लोग और सभी व्यापारी गढ़ उपस्थित रहे।