-
☰
उत्तर प्रदेश: आवरण अग्रवाल "श्रेष्ठ" बने यूपी साहित्य सभा के जिला संयोजक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूपी साहित्य सभा द्वारा मुरादाबाद के प्रसिद्ध युवा कवि प्रेरक वक्ता, कुशल मंच संचालक और पेशे से अधिवक्ता आवरण अग्रवाल "श्रेष्ठ" को मुरादाबाद जिला इकाई का जिला संयोजक बनाया गया है, जो वर्तमान में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद में संयुक्त सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी साहित्य सभा द्वारा मुरादाबाद के प्रसिद्ध युवा कवि प्रेरक वक्ता, कुशल मंच संचालक और पेशे से अधिवक्ता आवरण अग्रवाल "श्रेष्ठ" को मुरादाबाद जिला इकाई का जिला संयोजक बनाया गया है, जो वर्तमान में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद में संयुक्त सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनका कार्यकाल मार्च 2028 तक रहेगा। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा जिसके संस्थापक हास्य-व्यंग्य के अंतर्राष्ट्रीय कवि स्माइल मैन डॉ सर्वेश अस्थाना है व अध्यक्ष गीत के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध कवि डॉ विष्णु सक्सेना है और डॉ अर्जुन सिसौदिया, मुकुल महान, डॉ सोनरूपा विशाल, गिरधर खरे, सुमन दुबे,डॉक्टर राजीव राज,प्रियांशु गजेंद्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध साहित्य शिरोमणियो से सुसज्जित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सक्रिय रूप कार्य करते हुए प्रदेश में बोली जाने वालीं भाषाओं के साहित्य और साहित्यकारो को प्रोत्साहन व मंच प्रदान करने के कार्य कर रही हैं। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक बनने की जानकारी होने पर आवरण अग्रवाल " श्रेष्ठ" ने बताया कि सर्वप्रथम तो वह उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सभी उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने उन पर भरोसा करते हुए उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की | उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के उद्देश्यों को पूरा करने में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे और शीघ्र ही उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के माध्यम से मुरादाबाद में बड़े और भव्य साहित्यिक आयोजन करेंगे, जिसमें समस्त मुरादाबाद वासियों को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त साहित्यकारों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुरादाबाद के साहित्यकारों द्वारा आवरण अग्रवाल "श्रेष्ठ" को नये दायित्व के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
उत्तर प्रदेश: आंधी से गिरा टीनशेड, नीचे दबकर दो दोस्तों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: क्राउन होटल में ऑनलाइन जिस्मफरोशी का खुलासा, दिल्ली की पिंकी यादव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सपा ने गिरफ्तार सफाईकर्मियों की रिहाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: थाना गागहलेडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित को किया गया गिरफ्तार