-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, चुनार पुलिस की हुई अभियुक्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना चुनार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना चुनार में तहरीर देकर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना चुनार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाना चुनार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को आकाश पुत्र दिनेश निवासी आराजी लाइन सुल्तानपुर, थाना चुनार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना चुनार में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पहले नाबालिग को सकुशल बरामद किया और विवेचना के दौरान दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। 3 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक कुमार संतोष, चौकी प्रभारी अदलपुरा, ने पुलिस टीम के साथ आरोपी आकाश पुत्र दिनेश निवासी आराजी लाइन सुल्तानपुर, थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश: दमोह में लाखों की सनसनीखेज चोरी, दंपति पर हमला कर बदमाशों ने घर खंगाला
उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: रसोइयों ने दिखाया पाक-कला का हुनर, बच्चों के पोषण का दिया संदेश
