-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा में 22 मई को राह चलती दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी अंकित वर्मा के रूप में हुई है,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा में 22 मई को राह चलती दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी अंकित वर्मा के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से विकृत प्रवृत्ति का है और अपनी स्कूटी से सुनसान इलाकों में महिलाओं का पीछा करता था। मौका मिलते ही वह महिलाओं पर कैंची से हमला कर फरार हो जाता था। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से हमलावर की शक्ल-सूरत और हुलिए की जानकारी जुटाई, जिसके आधार पर तफ्तीश करते हुए आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंची और स्कूटी भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
