Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश: फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, एलएलबी छात्र ने DIG से लगाई न्याय की गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Yaseen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/05/2026 01:49:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Yaseen ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/05/2026 01:49:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के एक लॉ (LLB) छात्र ने पुलिसिया कार्रवाई और स्थानीय रंजिश पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के एक लॉ (LLB) छात्र ने पुलिसिया कार्रवाई और स्थानीय रंजिश पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पैगानगरी गांव निवासी छात्र लादेन मंसूरी ने खुद को एक आपराधिक मामले में फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीआईजी (DIG) से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

छात्र लादेन मंसूरी के अनुसार, गांव के ही निवासी आशिक अली ने मीरगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है। लादेन का आरोप है कि इस मुकदमे में उसका नाम बिना किसी ठोस आधार और सबूत के, केवल दुर्भावनावश (Malicious Intent) शामिल किया गया है।

छात्र की दलीलें

मौके पर गैर-मौजूदगी: डीआईजी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में लादेन ने स्पष्ट किया कि जिस समय और स्थान पर घटना दिखाई गई है, वह वहां मौजूद ही नहीं थे। उनके पास अपनी बेगुनाही के पुख्ता प्रमाण हैं। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कहा कि झूठे मुकदमे के कारण उनका भविष्य और करियर दांव पर लग गया है निष्पक्ष जांच की मांग: छात्र ने गुहार लगाई है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और उनका नाम इस केस से हटाया जा सके*।आगे की कार्रवाई डीआईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उचित जांच का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या एक भविष्य के वकील को न्याय मिल पाता है।