Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 30/03/2026 03:43:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 30/03/2026 03:43:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश की आंगनवाड़ी व्यवस्था को सशक्त

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश की आंगनवाड़ी व्यवस्था को सशक्त, आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस क्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण तथा 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस प्रदान किए गए। साथ ही 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त ₹450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण/शिलान्यास का कार्य भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर बरेली क्षेत्र की आंगनवाड़ी बहनों को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। साथ में मौजूद रहे जिला अधिकारी श्री अविनाश सिंह जी, सी.डी.ओ श्रीमती देवयानी जी, एम.एल.सी बहोरन लाल मौर्या जी, एम.एल.सी कुंवर महाराज सिंह जी एवं जिले के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 


Featured News