-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्करी का खुलासा, 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना कछवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अन्तर्रजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना कछवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अन्तर्रजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी हरिओम पाण्डेय (22 वर्ष), निवासी कोरांव, प्रयागराज एक बालअपचारी बरामदगी 03 अदद पिस्टल (.32 बोर) मय मैग्जीन 02 अतिरिक्त मैग्जीन 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 02 मोबाइल फोन 01 मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस) फरार आरोपियों की तलाश जारी मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर अवैध हथियार खरीदकर आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
कैसे हुई कार्रवाई 04 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति भटौली के रास्ते भदोही की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने भटौली श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। पुलिस पर फायरिंग, फिर मुठभेड़ चेकिंग के दौरान जैसे ही संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
दर्ज मुकदमा थाना कछवां में मु0अ0सं0-76/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल को भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर से CM ने बढ़े मानदेय का किया शुभारंभ, कन्नौज में भव्य कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान: बाइक चोर नाबालिग गैंग का भंडाफोड़, 15 मोटरसाइकिल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: भरोसे का हुआ कत्ल, बेटे ने संपत्ति के लालच में 65 वर्षीय महिला की हत्या
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
