-
☰
उत्तर प्रदेश: सरयू नदी पर लक्ष्मनाघाट सेतु को सीएम योगी की मंजूरी, क्षेत्र को बड़ी राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पयागपुर के विधानसभा अन्तर्गत विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत रामपुर के लक्ष्मनाघाट सरयू नदी पर 134 मीटर लम्बे सेतु की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्य नाथ जी ने प्रदान की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पयागपुर के विधानसभा अन्तर्गत विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत रामपुर के लक्ष्मनाघाट सरयू नदी पर 134 मीटर लम्बे सेतु की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्य नाथ जी ने प्रदान की है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल के निर्माण की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। इस सम्बन्ध में श्री त्रिपाठी, सांसद करन भूषण सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ से मिल कर शीघ्र सेतु के निर्माण करायें जाने की मांग की थी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस सेतु के निर्माण से विधान सभा के रामपुर टेपरा, जिगनिया जसकरन, जिगनिया छत्रपाल, पातूपुर, धर्मपुर, त्रिकोलिया, राजापुर, बसन्तपुर, व भैंसहा सहित दर्जनों गावों के गन्ना किसानों को पारले चीनी मिल जाने व अन्य सभी के लिए लगभग 15 किमी0 दूरी कम हो जायेगी। इसी के साथ ही भूपानी, सुपनी, सिगरो व बसौना सहित दर्जनों गांव के लोगों को बहराइच मुख्यालय जाने के लिए अब 15 से 20 किमी0 दूरी कम हो जायेगी। आवागमन की सुविधा प्राप्त हो जाने से लोगों को रोजगार करने का अवसर भी प्राप्त हो जायेगा। आज विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने लो0नि0 विभाग व सेतु निगम के अधिशाषी अभियन्ता व कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मनाघाट पहुंचकर सेतु के निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस सेतु के निर्माण की लागत 2472.52 लाख आएगी। सेतु निर्माण के साथ 1.5 किमी0 लम्बा अतिरिक्त पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जायेंगा। इस सेतु के स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।