Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सुबह 6 बजे से बिक रही देसी शराब,  ₹80 की बोतल ₹100 में बेचने का आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/06/2026 12:01:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/06/2026 12:01:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जनपद पीलीभीत की बीसलपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ागांव चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जनपद पीलीभीत की बीसलपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ागांव चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर देते हैं और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलकर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार शराब की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू होनी चाहिए, लेकिन बड़ागांव चौराहा स्थित दुकान पर सुबह लगभग 6 बजे से ही शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं, ₹80 कीमत वाली देसी शराब की बोतल को ग्राहकों को ₹100 में बेचा जा रहा है। आरोप है कि अतिरिक्त राशि वसूलकर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में नशाखोरी को बढ़ावा मिल रहा है और कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देसी शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने और तय समय से पहले बिक्री करने की अनुमति दी गई है, या फिर कुछ लोगों की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी पीलीभीत से भी इस पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे शासन की छवि धूमिल होने के साथ-साथ आम जनता का विश्वास भी प्रभावित होगा। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।


Featured News