Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती: नोएडा में जांच अभियान, एजेंसियों पर सब कुछ सामान्य

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 21/03/2026 06:28:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 21/03/2026 06:28:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में एलपीजी गैस के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारी/न

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में एलपीजी गैस के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बांट माप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में विगत दिवस गठित टीमों द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जांच के दौरान नगर क्षेत्र नोएडा के अन्तर्गत संचालित गैस एजेंसी क्रमशः मै० मिथिला गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, मै० आराधिका भारत गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, मै० गौरव इण्टर प्राईजेज गैस गोदाम, सेक्टर-54 नोएडा, नगर नोएडा स्थित मै० सांई विनय भारत गैस एजेंसी, ग्रेटर नोएडा मै० महालक्ष्मी एच०पी० गैस एजेंसी, ग्रेटर नोएडा एवं तहसील जेवर स्थित मै० जेवर इण्डेन गैस एजेंसी, जेवर की जांच की गयी। 

जांच में उपरोक्त गैस एजेंसियों पर एल०पी०जी० गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पर्याप्त संख्या में पायी गयी तथा एजेंसियों पर पैसो, वेट तथा मेजरमैन्ट आदि लाईसेंस अद्यतन पाये गये। उक्त के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी रोके जाने हेतु ऐतिहात के तौर पर दो परचून की दुकानों पर छापेमारी की गयी, छापेमारी के दौरान किसी भी दुकान पर घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग से सम्बन्धित कोई सामग्री / छोटे या बडे किसी भी प्रकार के घरेलू गैस सिलेण्डर नहीं पाये गये। उक्त के सम्बन्ध मे सभी दुकानदारों को किसी भी दशा में गैस रिफिलिंग एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के भण्डारण न किये जाने के सम्बन्ध में कठोर निर्देश दिये गये। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में उपरोक्तानुसार जांच अभियान निरंतर संचालित किया जाता रहेगा, ताकि एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पारदर्शिता तथा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।