Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर कैफे संचालक पर रंगदारी और धमकी देने के लगे आरोप, एसएसपी से की शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/05/2026 10:33:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/05/2026 10:33:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी इलाके में संचालित एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं साइबर कैफे संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी इलाके में संचालित एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं साइबर कैफे संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा साइबर कैफे सेंटर के संचालक अनिकेत पर आरोप है कि उन्होंने कुशल नामक युवक से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लाइसेंस नहीं बन पाया, तो कुशल ने साइबर कैफे संचालक से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित कुशल का कहना है कि जब वह अपने पैसे मांगने साइबर कैफे पहुंचा, तो आरोपी अनिकेत ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उसे बचाने आई उसकी मां के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। घटना से भयभीत पीड़ित युवक अपनी मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि साइबर कैफे संचालक द्वारा दबाव बनाकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचे हैं और चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइबर कैफे एवं सीएससी सेंटरों पर आम जनता विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए निर्भर रहती है, ऐसे में यदि इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं तो लोगों का विश्वास प्रभावित होता है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।