-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगो की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस पर श्री मौर्य ने सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं और न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
