-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार मंडल समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों ने बिजली, पानी, सड़क, एनओसी एवं बैंक ऋण से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार मंडल समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों ने बिजली, पानी, सड़क, एनओसी एवं बैंक ऋण से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान 69 प्रकरण समय सीमा के भीतर लंबित पाए गए। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त 973 आवेदनों में से 136 स्वीकृत, 108 वितरित, 314 निरस्त तथा 620 आवेदन बैंकों में लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। चुनार-उदितनगर-बड़ागांव मार्ग की जर्जर स्थिति, शहर में पाइपलाइन कार्य के बाद बनी खराब सड़कों तथा तहसील चौराहा से पाण्डेयपुर मार्ग की मरम्मत पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मुख्य मार्गों की मरम्मत एवं पैचवर्क का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को औद्योगिक फीडरों पर ट्रिपिंग रोकने एवं 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सहमति प्रमाण पत्र समयबद्ध रूप से जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक आस्थान चुनार-मीरजापुर पार्क के नवीनीकरण, राजकीय चीनी पात्र विकास केंद्र चुनार की बाउंड्रीवाल निर्माण, जिला निर्यात समिति की बैठक समय पर कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित विभिन्न उद्यमी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
