-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में करंट हादसा घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से महिला की मौ
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: परौर क्षेत्र के कस्बा कौहीं में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हाईटेंशन लाइन घर की छत के ठीक ऊपर से गुजर रही थी,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: परौर क्षेत्र के कस्बा कौहीं में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हाईटेंशन लाइन घर की छत के ठीक ऊपर से गुजर रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला छत पर किसी घरेलू कार्य में लगी हुई थी, तभी अचानक वह 11000 की लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिज मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को भी जानकारी दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि रिहायशी इलाकों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार