-
☰
उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस देर रात्रि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर-12 नोएडा सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठा द डेयरी से खोया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा, विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा सेक्टर 143 नोएडा स्थित बी टी डब्लू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 01 चमचम व 01 पनीर का नमूना लिया गया तथा इसी टीम द्वारा देर रात्रि में 16 किलोमीटर यमुना एक्सप्रेसवे पर सबलपुर अलीगढ़ की सुशील की डेयरी से वाहन संख्या UP 81GT5028 से दिल्ली एवं एन सी आर में सप्लाई के लिए ले जा रहे पनीर की गाड़ी को रोक कर चेक किया गया और उससे पनीर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-37 नोएडा स्थित सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस का 01 नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ll गोरखपुर के नेतृत्व में अंतर्जनपदीय टीम द्वारा के -51 साइट 5 यू पी एस आई डी सी कासना ग्रेटर नोएडा स्थित खाद्य तेल निर्माण इकाई अल्टीमेट सॉल्यूशन से 01 सरसों के तेल का व 01 नारियल तेल का नमूना लिया लिया गया। इस प्रकार कुल 07 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।