-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध देशी शराब के साथ वेदपाल गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई मीरगंज पुलिस टीम हुरहुरी रोड पर कमला देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें कॉलेज के पास एक कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की ओट में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया पुलिस ने टॉर्च जलाकर उसे रोका, तो वह घबराकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने लगभग 20-25 कदम पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हुरहुरी गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद विमल पान मसाला के थैले से 15 पव्वे देशी शराब (मस्ती मार्का) बरामद की गई पूछताछ में आरोपी वेदपाल ने स्वीकार किया कि उसने यह शराब सरकारी दुकान से खरीदी थी और किसी को बेचने के इरादे से वहां खड़ा था पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम (60 EX ACT) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मीरगंज इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।