Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज में अवैध देशी शराब के साथ वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 24/02/2026 03:19:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 24/02/2026 03:19:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। यह गिरफ्तारी अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई मीरगंज पुलिस टीम हुरहुरी रोड पर कमला देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें कॉलेज के पास एक कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की ओट में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया पुलिस ने टॉर्च जलाकर उसे रोका, तो वह घबराकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने लगभग 20-25 कदम पीछा कर उसे पकड़ लिया।  पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हुरहुरी गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद विमल पान मसाला के थैले से 15 पव्वे देशी शराब (मस्ती मार्का) बरामद की गई।   पूछताछ में आरोपी वेदपाल ने स्वीकार किया कि उसने यह शराब सरकारी दुकान से खरीदी थी और किसी को बेचने के इरादे से वहां खड़ा था।  पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम (60 EX ACT) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मीरगंज इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे

उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए


Featured News