Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 24/02/2026 03:46:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 24/02/2026 03:46:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस देर रात्रि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर-12 नोएडा  सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठा द डेयरी से खोया का 01 नमूना लिया  गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा, विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा सेक्टर 143 नोएडा स्थित बी टी डब्लू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 01 चमचम व 01 पनीर का नमूना लिया गया तथा

 इसी टीम द्वारा देर रात्रि में 16 किलोमीटर यमुना एक्सप्रेसवे पर सबलपुर अलीगढ़ की सुशील की डेयरी से वाहन संख्या UP 81GT5028 से दिल्ली एवं एन  सी आर में सप्लाई के लिए ले जा रहे  पनीर की गाड़ी को रोक कर चेक किया गया और उससे पनीर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-37 नोएडा स्थित सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस का 01 नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ll गोरखपुर के  नेतृत्व में अंतर्जनपदीय टीम द्वारा के -51 साइट 5 यू पी एस आई डी सी  कासना ग्रेटर नोएडा स्थित  खाद्य तेल निर्माण इकाई अल्टीमेट सॉल्यूशन से 01 सरसों के तेल का व 01 नारियल तेल का नमूना  लिया लिया गया। इस प्रकार कुल 07 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।  सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे


Featured News